रिपोर्ट – आशुतोष पांडेय!
गंगा मे बढ़ रहे जलस्तर एवं संभावित बाढ़ को देखते हुए बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को केशोपुर मुक्तिधाम घाट पहुंच कर गंगा नदी के बढते जलस्तर का अवलोकन किया।साथ ही उन्होने नेकनाम टोला पंचायत को पानी से घिरने का भी निरीक्षण किया।
उन्होने उपस्थित बड़हरा प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को पूर्ण रूप से तैयार रहने एवं पीड़ितों को यथाशीघ्र सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया।
बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने एसडीआरएफ के अधिकारियों से फोन पर बात कर केशोपुर से सिन्हा तक वोट उपलब्ध कराने को कहा।उन्होने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि एक वोट हमेशा तैयार रहे जिस पर मेडिकल टीम आवश्यक दवाइयों के साथ तैनात रहे। किसी का भी तबीयत खराब एवं प्रसुति के केस मे हमेशा सजग रहे एवं उन्हे तुरंत इलाज करावे।
कुछ क्षेत्रो मे कटाव होने पर.भी विधायक द्वारा चिन्ता व्यक्त की गई एवं बाढ़ नियंत्रण अधिकारियों को दुरूस्त करने का निर्देश दिया।उन्होने गंगा नदी के जलस्तर पर भी हमेशा निगरानी करने का निर्देश दिया।
बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि गंगा नदी मे फिर से जलस्तर बढना शुरू हो गया है,जिससे बाढ आने की संभावना बढ गई है। क्षेत्र की जनता और अधिकारियों से हर समय जानकारी प्राप्त करता हूँ। मैं हमेशा संबंधित विभागो एवं प्रखंड पदाधिकारियों के संपर्क मे हूँ और उन्हे हमेशा तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। किसी भी व्यक्ति को कोई भी परेशानी नही होने दिया जाएगा। नाव और मेडिकल टीम को तैनात कर दिया गया है।




