मधुबनी- पुलिस ने चोरी की स्कार्पियो व नकदी समेत, दो बदमाश को किया गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के अररीया संग्राम थाना की पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा एक स्कार्पियो वाहन को रोका गया। पुलिस द्वारा वाहन के कागजात दिखाने को लेकर कहे जाने पर चालक द्वारा वाहन के संबंध मे कोई भी वैद्ध कागजात प्रस्तुत नही किए जाने एवं उसके व्यवहार मे संदेह होने पर पुलिस ने वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 1, 60, 000 रुपये नगद बरामद हुए।
पुलिस पुछताछ मे वाहन मे सबार दोनो व्यक्तियो ने अपना पहचान सोनू कुमार चौधरी, पिता जागेश्वर चौधरी, गांव परसाही, जिला मधेपुरा, बिहार और रिशान्त केशव उर्फ मंटू, पिता गजेन्द्र यादव, गांव गहरा, जिला मधेपुरा, बिहार के रूप मे बताया। पुलिस द्वारा किए गए प्रारंभिक पूछताछ मे दोनो ने बताया कि यह राशी एवं वाहन उन्हे एक अन्य व्यक्ति द्वारा पटना मे किसी को देने के उद्देश्य से उपलब्ध कराया गया था।
मामले के गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी टीम के सहयोग से वाहन के विवरण का सत्यापन कराया। सत्यापन मे यह पाया गया कि उक्त वाहन चोरी की है। तथा धोखाघड़ी के उद्देश्य से वाहन के इंजन एवं चेंचिस नंम्बर के साथ छेड़छाड़ कर उसे बदल दिया गया है।
इस के बाद पुलिस ने बरामद नगद राशि के साथ ही चोरी के वाहन को विधिवत जप्त करते हुए दोनो अभयुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। जिसे थाना लाकर दोनो अभयुक्तों से आवस्यक पूछताछ की जा रही है। साथ ही पूरे मामले मे संलिप्त अन्य लोगो की पहचान कर आवस्यक विधि सम्मत कार्वाई करने की प्रक्रिया किया जा रहा है।

Join us on: