सूखे नशे का बढ़ता बाजार,ब्राउन शुगर व नेपाली मुद्रा के साथ 3 बदमाश गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के निर्देश पर जयनगर थाना की पुलिस और बिहार स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), पटना की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों के विरुद्ध एक सघन कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को पकड़कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित पदार्थ व विदेशी मुद्रा बरामद की है। प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम खैरामठ स्थित संदिग्ध मकान की घेराबंदी कर विधिवत छापेमारी की गई, जहाँ तीन व्यक्ति पाए गए। उन्होंने अपना नाम धर्मेन्द्र कुमार चोरवाल, पिता गंगा प्रसाद यादव, गांव खैरामठ, थाना जयनगर, संतोष कुमार यादव, पिता योगेन्द्र यादव, गांव कमलावाड़ी, थाना जयनगर एवं शुभम कुमार, पिता बिनोद मंडल, गांव खैरामठ, थाना जयनगर के रूप मे बताया। आगे तलाशी के दौरान धर्मेन्द्र कुमार व संतोष कुमार की जेब से पारदर्शी प्लास्टिक के कुल चार थैले बरामद हुए, जिनमें ब्राउन शुगर जैसा मादक पदार्थ मिला। धर्मेन्द्र कुमार के पास से नेपाली मुद्रा कुल ₹1,59,000 एवं दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए। आगे डी.डी. कीट से जाँच करने पर बरामद पदार्थ की पुष्टि ब्राउन शुगर के रूप में हुई। सभी बरामद वस्तुओं का वजन एवं गणना करने पर कुल 200 ग्राम ब्राउन शुगर, कुल ₹1,59,000 नेपाली नोट के साथ ही दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त किए है। विशेष पूछताछ के दौरान धर्मेन्द्र ने स्वीकार किया कि बरामद पदार्थ उसे मालदा, पश्चिम बंगाल के एक व्यक्ति अति उल इस्लाम के द्वारा उपलब्ध कराए गया था और उसका इरादा इन्हें नेपाल में बेचने का था। उक्त सभी प्रमाण-पत्रों का विधिवत जब्ती सूची बनाकर मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध जयनगर थाना में कांड संख्या 374/26 दिनांक 04/08/2026 के अंतर्गत धारा 8/21 (ब) एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है। तो वहीं, वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने इस बाबत बताया है कि मादक पदार्थों की तस्करी व वितरण के विरुद्ध जिला पुलिस शून्य सहिष्णुता की नीति पर कड़ाई से कार्रवाई कर रही है और ऐसे कार्य करने वाले का जानकारी को लेकर लोगो से सूचना देने का अनुरोध करती है। प्राप्त किसी भी सूचना को गोपनीयता सुनिश्चित करते हुए पड़ताल कर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

Join us on: