दरभंगा- आधे घंटे में दो जगह गोलीबारी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, बड़ा क्रिमिनल बनने के लिये चलाई थी गोली!

SHARE:

दरभंगा संवाददाता:- लक्ष्मण कुमार

दरभंगा। दरभंगा पुलिस ने 28 जुलाई की रात आधे घंटे के भीतर दो अलग-अलग स्थानों पर गोलीबारी कर दो लोगों को घायल करने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी ने इलाके में अपना दबदबा कायम करने और खुद को बड़ा अपराधी साबित करने के उद्देश्य से इस वारदात को अंजाम दिया था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ऋषिकेश कुमार महतो और उसके साथी मनीष कुमार महतो के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक देसी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, एक अपाचे बाइक, एक अन्य मोटरसाइकिल तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी ने स्वीकार किया कि साइड नहीं देने की बात को लेकर उसने पहले माइक्रोफाइनेंस कर्मी प्रवीण कुमार झा को गोली मारी। इसके कुछ ही देर बाद उसने पान व्यवसायी बाला भगत को भी निशाना बनाते हुए गोली चला दी। दोनों घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि मामले में अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

बाइट:
शुभेंद्र कुमार सुमन, एसडीपीओ, कमतौल।

Join us on: