भोजपुर- बाइक से जा रहे स्वास्थ्यकर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों में कोहराम!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

मृतक की पहचान उदवंतनगर निवासी अशोक सिंह (लगभग 42 वर्ष) के रूप में हुई है। वह अपनी बाइक से अपने गांव उदवंतनगर से ससुराल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान केशवपुर पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पत्नी का नाम बेबी सिंह, मां मीरा देवी तथा बेटी माही है, जो कक्षा 9वीं की छात्रा है। बताया जा रहा है कि अशोक सिंह सासाराम में बीसी स्वास्थ्य से जुड़े कार्य करते थे।
घटना की सूचना पर परिजनों ने डायल 112 को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

भोजपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 42 वर्षीय बाइक सवार की मौत हो गई। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के केशवपुर पेट्रोल पंप के समीप की है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Join us on: