अधिकारियों की लापरवाही से बर्बाद हो गया गरीबों को दिया जाने वाला लाखों का नमक!

SHARE:

रामजी साह की रिपोर्ट

आपूर्ति गोदाम के बाहर खुले में वर्षों से रखा नमक जानवरों के खाने लायक भी नहीं

रामगढ़(दुमका)

रामगढ़ प्रखंड मुख्यालय परिसर के आपूर्ति गोदाम में कई वर्षों से लाखों रुपए का सरकारी नमक बर्बाद हो रहा है, जिसे देखने वाला कोई नहीं है|झारखंड सरकार द्वारा गरीब बीपीएल परिवारों को फ्री में दिया जाने वाला फ्लो रिफाइंड आयोडीन नमक लगभग पूरी तरह खराब हो गया है|बताते चलें कि यह नमक गरीब परिवारों को एक रुपये प्रति किलोग्राम के दर से देना था|बीपीएल कार्डधारीयो को दिया जाने वाला नमक अब किसी काम का नही रह गया है|नमक की हालत इतनी खराब है कि इसे जानवरों को भी नहीं दिया जा सकता है| नमक के पैकेट में साफ साफ लिखा है कि नमक दो बर्ष के अंदर प्रयोग किया जाना है|लेकिन खुले गोदाम में रखा नमक सुअर कुते का आशियाना बन गया है|गोदाम में कई वर्षो से नमक यूं ही सड़ने के लिए छोड़ दिया गया है|जानकारी के अनुसार अंतिम बार जून 2021 में नमक रखा गया था जो गोदाम में बिखरा पडा है|अधिकारियों की लापरवाही से सरकार के महत्वाकांक्षी योजना का लाभ गरीबो तक नही पहुंच रहा|सबसे बड़ी बात यह है कि अब तक लापरवाही बरतने वाले सरकारी पदाधिकारीयों पर किसी प्रकार का कार्यवाही नही होने से ऐसे पदाधिकारी लापरवाह होकर बार बार अपनी गलती दोहरा रहे है|
मामले में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि मामले में जिला को रिपोर्ट भेजा जा रहा है|एजीएम से रिपोर्ट मांगी गई है|उन्होंने बताया कि हाल के वर्षो और पहले कई वर्षो से खराब हो रहे नमक को जांच हेतु लैब भेजा जायेगा, अगर जांच में नमक ठीक निकला तो वह नमक बीपीएल परिवारो को दिया जाएगा|
बहरहाल लाखो रुपये का नमक एजीएम की लापरवाही से खराब होकर बर्बाद हो गया है|

Join us on:

Leave a Comment