जनता दल यूनाटेड की जगह जनता दल नीतीश करना अच्छी पहल, नीतीश हमारे प्रेरणा – मंत्री श्रवण कुमार!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने अपने पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है पार्टी का नाम जनता दल यूनाइटेड में यूनाइटेड हटाकर जनता दल नीतीश कर दिया जाए ,,,, उन्होंने इसका समर्थन कर दिया और कहा कि बिल्कुल हमारे सबसे बड़े नेता हैं उनकी पार्टी है अगर इस तरह का प्रस्ताव आता है पार्टी में तो यह प्रस्ताव सर्व सम्मति से पास कर दिया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के द्वारा लालू प्रसाद यादव नीतीश कुमार रामविलास पासवान के नाम पर जगह रखे जाने और प्रतिमा लगाए जाने के नाम पर उन्होंने कहा कि सरकार के पास अगर पड़ाव आता है तो सरकार उसकी समीक्षा करेगी और समीक्षा के बाद ही सरकार को निर्णय ले सकती है।

लालू प्रसाद यादव राबड़ी देवी तेजस्वी यादव के आईआरसीटीसी घोटाले मामले में आप के जाने के सवाल पर कहा कि बिल्कुल न्यायालय का मामला है न्यायालय सब कुछ देख रही है और न्यायालय ही जो फैसला करती है वह सबको मानना पड़ता है।

नीतीश के नाम पर बख्तियारपुर का नाम रखे जाने के सवाल पर कहा कि उन्होंने कहा नीतीश कुमार विकास पुरुष है बिहार के विश्वकर्मा है अगर बदलने की बात आती है तो बदलने में कोई दिक्कत नहीं है।

श्रवण कुमार
मंत्री बिहार सरकार

Join us on: