अंग्रेजी नववर्ष के दूसरे दिन भी मसानजोड़ में उमड़ी पर्यटकों की भारी भीड़

SHARE:

गौतम चटर्जी की रिपोर्ट

रानीश्वर(दुमका)

अंग्रेजी नववर्ष के दूसरे दिन रविवार को भी प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मसानजोड़ में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी|ज्ञात हो कि कल नववर्ष के पहले दिन भी पर्यटकों का बड़ा हुजुम यहां पिकनिक मनाने एवं सैर सपाटा के लिए आया था|आज साल के पहले रविवार को भी मसानजोड़ डैम में पर्यटकों की अपार भीड़ उमड़ी।यहां के महामाया होटल के मालिक ने बताया कि रविवार को यहां पहली जनवरी से भी अधिक भीड़ उमड़ी है ।डैम के जलाशय के उपरी भाग, शिशु बागान, एवं डैम के नीचे मयूराक्षी नदी के दोनों तटों पर लोगो ने पिकनिक मनाते हुए खूब मस्ती की हैं| रानीश्वर प्रखंड के बड़ानदी जलाशय, दिगलबांध ,कैराबानी , मयूराक्षी नदी के आमजोड़ा घाट ,दिगुली के संथाल काटा पोखर एवं बिलकांदी पंचायत के सिद्धेश्वरी नदी एवं उस नदी संलग्न हीलियम गैस प्लांट के पास पर्यटकों की भीड़ देखी गई हैं ।

Join us on:

Leave a Comment