चंचल गिरी की रिपोर्ट
कुंडहित(जामताड़ा)
रविवार को डीडीसी अनिलसन लकड़ा ने कुंडहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य कर्मियो को टीकाकरण की गति बढ़ाने का निर्देश दिया। श्री लकड़ा ने कुंडहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण के दौरान केन्द्र मे टीकाकरण के बस्तुस्थिति पर जानकारी हासिल की। साथ ही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मंगेश कुमार अनुपस्थित रहने पर डॉ उज्ज्वला मुर्मू ने बताया क्षेत्र मे लगातार टीकाकरण का कार्य जारी है। निर्धारित केन्द्र के अलावे गांव गावं मे टीकाकरण का कार्य चलाया जा रहा है। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अलावे विभिन्न स्थानों मे शिविर लगाकर कोरोना जांच किया जा रहा है। वही श्री लकड़ा ने स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण की गति बढ़ाने का निर्देश दिया। कहा कि तीसरे लहर जिला मे प्रवेश कर कोरोना मरीजों की संख्या दिन व दिन बढ़ रहा है। इसलिये टीकाकरण पर जोर देते हुए नियमित कोरोना जांच करने का निर्देश दिया। मौके पर डीडीसी के अलावे डॉ उज्ज्वला मुर्मू , प्रभारी बीपीएम सलीम खान सहित स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।




