भाजपा कार्यकर्ता के निधन पर सांसद सुनील सोरेन ने की परिजनों की आर्थिक मदद

SHARE:

चंचल गिरी की रिपोर्ट

कुंडहित(जामताड़ा)

भाजपा कार्यकर्ता के निधन पर रविवार को भाजपा कुंडहित मंडल अध्यक्ष सजल दास ने अमलादही पंचायत के दलाबड़ गांव पहुंचकर उनके परिजनों को आर्थिक मदद पहुंचाई। बताते चलें कि आमलादही पंचायत के दलावड गांव के भाजपा कार्यकर्ता गांधी मिर्धा का निधन पिछले दिनों हो गया था। इस खबर को सुनकर दुमका सासंद सुनील सोरेन के कहने पर भाजपा कुण्डहित मंडल अध्यक्ष सजल दास ने उनके आवास पर पहुंच कर आर्थिक सहायता की।एवं सरकारी मदद दिलाने का भी भरोसा दिलाया।
मौके पर मंडल उपाध्यक्ष सिद्देश्वर रवानी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अरुप मंडल, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष मुन्ना रवानी, युवा मोर्चा महामंत्री, पंचायत प्रभारी प्रदीप रवानी उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment