जख़्मी के पैर में डॉक्टर ने लपेट दिया कार्टून, ये बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद!

जहानाबाद सदर अस्पताल में एक बार फिर डॉक्टरों की लापरवाही सामने आया। एक ओर जहां सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल और मल्टीपल फ्रैक्चर से जूझ रहे दो किशोरों के पैरों में प्लास्टर चढ़ाने के बजाय दवा का कार्टन (कूट) फाड़कर लपेट दिया गया और उन्हें इसी हालत में पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। मरीज के परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक के द्वारा सही ढंग से इलाज नहीं किया । ड्यूटी समाप्त होने के कारण चिकित्सक हड़बड़ी में रेफर कर दिया। वहीं एक घंटे के लिए इमरजेंसी में एक भी चिकित्सक नहीं थे। बिना चिकित्सक के सदर अस्पताल का इमरजेंसी संचालित रहा। सदर अस्पताल के इमरजेंसी
तीन शिफ्टों में दो-दो डॉक्टरों की ड्यूटी लगी रहती है, लेकिन अमूमन एक ही डॉक्टर नजर आते हैं। इमरजेंसी से दोनों डॉक्टर गायब थे।इसके बाद मरीजों और परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। डॉक्टरों के न होने की सुचना पर प्रभारी अधीक्षक डॉ. चन्द्रशेखर प्रसाद को खुद मौके पर पहुंचकर कमान संभालनी पड़ी उन्होंने बताया कि रोस्टर के अनुसार चिकित्सक के नहीं आने के कारण यह समस्या हुई है।उन्होंने यह भी बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल गंभीर मरीजों को इमरजेंसी में कूट (कार्टन) लपेटकर रेफर करने का मामला मेरे संज्ञान में आया है।यह बेहद गंभीर लापरवाही है। इसकी पूरी जांच कराई जाएगी ऐसा किया गया तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। बताते चल की धर्मपुर मोड़ के समीप दो तेज रफ्तार बाइक के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। इसमें प्रहलाद कुमार, राजा कुमार ,चंदन कुमार एवं ओम प्रकाश चारों किशोर घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को हुलासगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां ने राजा तथा प्रद्माद कुमार को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बाद में पीएमसीएच में रेफर कर दिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बाइक सवार अपनी-अपनी दिशा में जा रहे थे। धर्मपुर मोड़ के पास तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होने के कारण दोनों बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों चालक बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से सभी लहूलुहान हो गए। जिसमें दो युवकों का पैर टूट गया था

Join us on:

और पढ़ें