रिपोर्ट – अभिषेक कुमार!
गया: गया जिले के इमामगंज नगर पंचायत के गड़ेरिया गांव में ₹4.61 करोड़ के बकाया भुगतान को लेकर चल रहा विवाद अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। झारखंड के चतरा निवासी कोयला कारोबारी धर्मेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर संतोष अग्रवाल, उनकी मां बुची देवी और पत्नी सरिता देवी पर मिर्च पाउडर फेंककर हमला करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि रविवार सुबह बकाया राशि मांगने के दौरान यह घटना हुई, जिसका वीडियो भी सामने आया है।
धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि संतोष अग्रवाल पर उनका ₹4.61 करोड़ बकाया है और वसूली के लिए वह पिछले डेढ़ महीने से उनके घर के पास किराये के कमरे में रह रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भुगतान से बचने के लिए उन पर हमला कराया गया। उनका कहना है कि उनकी लड़ाई केवल अपनी मेहनत की कमाई वापस लेने की है और जब तक भुगतान नहीं होगा, तब तक वह पीछे नहीं हटेंगे।
उन्होंने एक सप्ताह के भीतर बातचीत शुरू नहीं होने पर आगे की रणनीति बनाने की चेतावनी दी है। साथ ही मगध प्रमंडल के आईजी विकास वैभव से निष्पक्ष जांच कर दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर समाधान कराने की मांग की। वहीं, इस पूरे मामले पर संतोष अग्रवाल, बुची देवी और सरिता देवी की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
बाईट धर्मेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह कोयला कारोबारी पीड़ित
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया




