वैशाली में बिदुपुर के चक सिकंदर बाजार से पूरा ATM ही उखाड़ ले गए चोर!

SHARE:

:-  ऋषभ कुमार की रिपोर्ट!

वैशाली में बिदुपुर के चक सिकंदर बाजार से पूरा ATM ही उखाड़ ले गए चोर,पुलिस को चकमा देते हुए चोरो ने मेन रोड से  लाखों रूपये से भड़ा SBI का ATM उखाड़ ले गए और सराय के सुनसान इलाके में फेंका।
जांच में जुटी FLC एवं पुलिस SIT की टीम।

वैशाली जिले से एक बेहद हैरान करने वाली और बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस की गश्ती और सुरक्षा दावों को ठेंगा दिखाते हुए बेखौफ चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने किसी दुकान या घर में नहीं, बल्कि सीधे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एटीएम पर धावा बोला और पूरा का पूरा एटीएम ही उखाड़कर रफूचक्कर हो गये….

पूरा मामला वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र का है। यहाँ के व्यस्तम चक सिकंदर बाजार के मेन रोड पर स्थित एसबीआई एटीएम को चोरों ने निशाना बनाया। अपराधी देर रात आए और पूरे एटीएम मशीन को ही उखाड़कर अपने साथ ले गए। बताया जा रहा है कि उस एटीएम में लाखों रुपये कैश मौजूद थे। वारदात को अंजाम देने के बाद चोरों ने मशीन से पैसे निकाले और खाली एटीएम को सराय थाना क्षेत्र के एक सुनसान इलाके में फेंक कर फरार हो गए।

सुबह जब स्थानीय लोगों ने सराय के चौड़ के सुनसान जगह पर एटीएम मशीन को लावारिस हालत में देखा, तो इलाके में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत एक्शन में आया है। मामले के खुलासे और चोरों की धरपकड़ के लिए पुलिस की स्पेशल टीम और एसआईटी (SIT) का गठन किया गया है।

इस घटना ने एक बार फिर बैंकों की सुरक्षा और पुलिसिया गश्त पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यस्त मेन रोड से पूरा एटीएम उखड़ जाता है और पुलिस को भनक तक नहीं लगती। फिलहाल एसआईटी की टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों के सुराग तलाशने में जुटी है।

Join us on: