रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी- बासोपट्टी थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर शादी के मटकोर कार्यक्रम के दौरान अवैध हथियार के साथ फोटो अपलोड करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बासोपट्टी थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने बताया है कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कारवाई कर रही है। पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि पुलिस को एक वीडियो प्राप्त हुआ। जिसमें एक युवक के द्वारा किसी शादी या कार्यक्रम के दौरान युवक अपने हाथ में लिए अवैध हथियार से फायरिंग कर रहे हैं। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दिया।पुलिस ने जांच में पाया कि बासोपट्टी थाना क्षेत्र के हत्थापुर परसा पूर्वी टोल निवासी युवक अजय कुमार मंडल के द्वारा शादी के मटकोर कार्यक्रम के दौरान अपना वर्चस्व एवं मुहल्ले में दहशत फैलाने के उदेश्य से अवैध हथियार के साथ फोटो खिंचवाने एवं फायरिंग करने का वीडियो बनाया गया है। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में सशस्त्र बल ने युवक के घर की घेराबंदी कर छापेमारी किया। जिस दौरान छत पर सोये हुए अवस्था में युवक को पाया गया,जिसे हिरासत मे लेकर पुलिस ने पूछताछ करते हुए पकड़े गए युवक अजय कुमार मंडल की तलाशी लिया तो उस के पास से एक रेडमी कंपनी का मोबाईल बरामद किया गया। जिसके बाद युवक से वायरल वीडियो में दिख रहा अवैध हथियार के संबंध में पूछताछ किया गया तो युवक द्वारा कबूल करते हुए स्वीकार किया किया गया की मोबाईल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर उनके द्वारा अपलोड किया गया था। अवैध हथियार के संबंध में पूछताछ के दौरान बताया कि ये अवैध हथियार नेपाल से वे लाये थे एवं शादी विवाह में अपना वर्चस्व दिखा कर आम जनता में भय दिखाकर दबदबा बनाने के साथ डराने धमकाने का कार्य करते हैं। पुलिस ने युवक के पास से बरामद मोबाईल को जब्त कर युवक को थाना लेकर आने के बाद पुलिस ने कांड संख्या 247/26 दर्ज कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने बताया कि इस मामले में युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।बिना अनुज्ञप्ति के अवैध हथियार रखना,उपयोग करना,क्रय विक्रय एवं हर्ष फायरिंग,अवैध हथियार के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालना संज्ञेय अपराध है। ऐसा करने को किसी को भी आजादी नही है। पकड़े गए युवक से आवस्यक पूछताछ एवं उनके विरुद्ध आवस्यक कानूनी कार्रवाई करने के बाद न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है।




