रील का शौक पड़ा भारी,पुलिस ने पकड़ा तो खुला नेपाल कनेक्शन!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के लखनऊ थाना क्षेत्र मे सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ ‘टौहर’ दिखाना और दहशत फैलाना एक युवक को भारी पड़ गया। व्हाट्सएप पर वायरल हुए एक वीडियो ने पुलिस को ऐसा सुराग दिया कि पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया और आरोपी सलाखों के पीछे पहुँच गया।
एसडीपीओ झंझारपुर सुबोध कुमार सिन्हा ने अपने कार्यालय कक्ष मे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रेस प्रतनीधियों को बताया कि 22 जुलाई को वायरल हुए वीडियो की गहन जांच के बाद मुख्य आरोपी मोहन मुरारी ठाकुर की पहचान की गई। लखनौर थाना पुलिस ने जब मैवी फुलवारी टोल में दबिश दी, तो भागने की कोशिश कर रहे मोहन मुरारी को पुलिस ने खदेड़कर दबोच लिया।
पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसने अपने साथियों—आनंद मुखिया, अरविंद मुखिया, धनवीर मुखिया और शिवलाल मुखिया के साथ मिलकर इलाके में खौफ कायम करने और छिनतई की नीयत से यह वीडियो बनाया था। उसने यह भी स्वीकारा किया कि प्रदर्शन किए गए हथियार नेपाल से तस्करी कर लाए गए थे। आरोपी की ही निशानदेही पर पुलिस ने तपेश्वर मंदिर परिसर स्थित एक विश्राम गृह की छज्जी पर छिपाकर रखे गए दो देशी कट्टे को जब्त किए।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में थानाध्यक्ष बेमिसाल कुमार भी मौजूद रहे। पकड़े गए युवक के विरुद्ध सभी आवस्यक कार्वाई करने के बाद न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है।

Join us on: