रिपोर्ट – बिक्रम उपाध्याय!
बिहार के खगड़िया में एक बार फिर एमडीएम के खाने में बङी लापरबाही सामने आई है।खगड़िया के चौथम प्रखंड में स्थित कन्या मध्य विधालय भूतौली में एमडीएम में मरा हुआ सांप मिला है ।जिसे खाने से एक दर्जनो बच्चे बीमार पड़ गए जिसे इलाज के लिए चौथम सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हालांकि सभी बच्चे फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे है। बताया जा रहा है की एमडीएम का जो खाना बच्चो के बीच परोसा गया उसमें मरा हुआ सांप मिलने की खबर सुनने के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। बच्चे के गार्जियन सभी लोग स्कूल पहूंच गए और बीमार पङे बच्चो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।। ग्रामीणों का कहना है की एमडीएम के खाना में मरा हुआ सांप था जिसको देखकर बच्चे लोग डर गए और वही खाना खाने के बाद बच्चे बीमार पड़ गए। हलाकी स्कूल के प्रिसिंपल का कहना है की सांप नही जोंक टाइप का कुछ क्रीङा एक बच्चे के थाली में मरा हुआ मिला था। ऐसे में समझा जा सकता है की किस तरह से एमडीएम के खाना में लापरवाही बरती जा रही है!




