रिपोर्ट- सुमित कुमार!
नीट पेपर लीक व छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में छात्रों ने आरडी एंड डीजे कॉलेज मुंगेर से निकाला विरोध मार्च , समाहरणालय के पास दिया धरना। कई जगहों होडिंग में लगे सरकारी प्रचार के विज्ञापनों के फाडे।
मुंगेर में गुरुवार को हजारों छात्र आरडी एंड डीजे कॉलेज के समीप एकत्र हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए विशाल मार्च निकाला. छात्रों का जुलूस आरडी एंड डीजे कॉलेज से शुरू होकर अंबे चौक, गोला रोड, कस्तूरबा वाटर वर्क्स चौक, भगत सिंह चौक, एक नंबर ट्रैफिक होते हुए किला के मुख्य द्वार से शहीद स्मारक के बाद समाहरणालय पहुंचा पहुंचा, जहां सभा के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.मार्च के दौरान छात्र शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और छात्र हितों की रक्षा को लेकर लगातार नारेबाजी करते रहे.
प्रदर्शन में शामिल छात्र अपने हाथों में तिरंगा के साथ महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद की तस्वीरें लिए हुए थे. छात्रों ने कहा कि देश के लाखों मेहनती विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा. उनका कहना था कि परीक्षा प्रणाली पूरी तरह पारदर्शी और भरोसेमंद होनी चाहिए, ताकि योग्य छात्रों के साथ न्याय हो सके.प्रदर्शनकारी छात्रों ने नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की. साथ ही दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की भी निंदा करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई.इसके साथ शिक्षा मंत्री धरवेंद्र प्रधान की इस्तीफा की मांग की। छात्र नेताओं ने कहा कि यदि सरकार ने छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा. वही एक छात्रा ने भारत में हुए कांग्रेस और भाजपा के कार्यकाल में हुए पेपर लीक की घटना को बताते हुए कहा कहा दोनों की सरकार में पेपर लीक की घटना हुई है!
छात्रों के विरोध मार्च को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर थी. डीजे कॉलेज से लेकर पूरे जुलूस मार्ग पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. पुलिस पदाधिकारी और जवान पूरे समय मार्च के साथ मौजूद रहे, ताकि किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो. प्रमुख चौक-चौराहों पर भी अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. हालांकि पूरे प्रदर्शन के दौरान माहौल शांतिपूर्ण रहा वंही किला पहुंचते ही कई आंदोलनकारी छात्र उग्र हो गए सड़को किनारे लगी सरकारी होडिंग के पोस्टर को एक -एक फाड़ना शुरू कर दिया। .वही छात्रों के उत्पात को देख प्रसाशन चुप -चाप देखती रही है। जिसके बाद छात्रों का विरोध प्रदर्शन समाहरणलाय पंहुचा जंहा मुख्य गेट पर आंदोलन कर रहे छात्र बैठ कर नारे लगाए। वही छात्रों की भीड़ को देखते हुए एसपी सैयद इमरान मसूद पहुंचे जंहा आंदोलन कर रहे छात्रों को समझाने की कोशिश की जिसके बाद कई छात्र एसपी की बात को मानकर लौट रहे तभी किसी ने एसपी के ऊपर पानी का बोतल फेंका लेकिन एसपी को नहीं लगी। एसपी ने कहा की छात्रों ने आज विरोध मार्च निकाला है जंहा छात्रों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है। एसपी ने कहा की छात्रों का शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकाला था इस विरोध मार्च हजार की संख्या में छात्राओं ने हिस्सा लिया था। उन्होंने कहा विरोध मार्च को लेकर काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की ,एसपी ने आंदोलन कर रहे छात्र -छात्राओं ने अपील की वही अपनी बात लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात को रखे और शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करे ।



