सचिन केजरीवाल की रिपोर्ट
घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी गोलियां चलाते हुए फरार
साहिबगंज
जिरवाबाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के मदनशाही के समीप एनएच 80 पर आज सुबह कुछ अज्ञात युवकों ने हथियारों का भय दिखा कर एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी से रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी गोली चलाते हुए भाग निकले। मामले को ले कर प्राप्त जानकारी हुई के अनुसार उक्त कंपनी के कर्मी जनार्दन राय कंपनी का रुपया कलेक्शन कर वापस ऑफिस लौट रहे थे। इसी बीच कुछ अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने बीच रास्ते में उन्हें रोक कर उनका मोबाइल छीना। और फिर बाद में हथियार दिखा कर उनके पास से रुपए से भरा बैग लूट लिया। वारदात के बाद भागते हुए अपराधियों ने गोली भी चलाई। मामले को ले कर उक्त फाइनेंस कंपनी कर्मी और लूट के शिकार हुए जनार्दन राय ने बताया है कि बदमाशों ने उनके पास 40000 रुपयों की लूट की है जो की ग्राहकों से वसूले गये रुपये थे। इधर मामले की जानकारी मिलते ही जिरवाबाड़ी ओपी प्रभारी सुनील कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।




