14 वर्षीय किशोर की खिरोई नदी मे डूबने से मौत, प्रशासन के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा₹

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

समय पर मदद नहीं मिलने से भड़के ग्रामीणों ने बसैठ-पुपरी मार्ग को किया जाम

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विशनपुर पंचायत स्थित मकिया गांव से गुजरने वाली खिरोई नदी में शनिवार दोपहर नहाने के दौरान एक 14 वर्षीय किशोर नदी में डूबकर लापता हो गया। घटना को लेकर जानकारी होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग नदी किनारे जमा हो गए । प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 1:30 बजे गांव के दो बच्चे खिरोई नदी में नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इनमें से एक बच्चा किसी तरह बाहर निकल आया और शोर मचाकर लोगों को घटना की जानकारी दी। लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। घटना में बचाए गए दूसरे बच्चे को उपचार के लिए पुपरी के सरकारी अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर नदी के पानी मे किशोर की तलाश शुरू कर दी। हालांकि 3 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद प्रशसनिक मदद नहीं मिल सकी, इतना ही नही एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर नहीं पहुँच सकी। साढ़े चार बजे के करीब लापता किशोर का शव नदी के पाने से बरामद हुआ। जिसके बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। शव बरामद होने के बाद लोगों ने बसैठ-पुपरी सड़क को जाम कर दिया। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी लोगों को समझाने का प्रयास करते रहे। लेकिन लोगो का गुस्सा कम होने का नाम नही ले रहा था। मृतक किशोर की पहचान अब्दुल मजीद के 14 वर्षीय पुत्र दुलारे के रूप में हुई है। वही दूसरे किशोर को लेकर बताया जा रहा है कि वे भी मकिया गांव के ही है। जिसका इलाज जारी है।

Join us on: