एनएच-106 पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, दो गंभीर रूप से जख़्मी !

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार

सहरसा जिले के पस्तपार थाना क्षेत्र में एनएच-106 पर रेशना-पामा मोड़ के पास दो बाइकों की जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान सुलिंदाबाद वार्ड संख्या-4 निवासी 55 वर्षीय शुकल सहनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने बहनोई के साथ बाइक से रेशना बाजार जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक बुलेट बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही पस्तपार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा रेफर किया। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सहरसा भेज दिया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

BYTE :- मृतक का परिजन

Join us on: