:- रवि शंकर अमित!
मोकामा के मरांची थाना को मिली बड़ी सफलता, थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने केले की आड़ में शराब ढूलाई का किया पर्दाफाश,लाखों की शराब के साथ एक पिकप को जप्त करते हुये ,एक तस्कर को किया गिरफ्तार! एसडीपीओ 2 आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि मध्य निषेध इकाई द्वारा दी गई आसूचना संकलन के आधार पर थाना क्षेत्र के जियो पेट्रोल पंप के पास से एक पिकअप को पकड़ा जिसमें बरी मात्रा में विदेशी शराब (बीयर) मिली जिसकी संख्या कुल 1692 बोतल,141 पेटी जिसकी कुल कीमत लगभग 10 लाख बताई गई है!
मौके से पिकअप को जप्त किया गया जिसपर ऊपर से केला लदा था और बियर शराब के कार्टून्स! चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसकी पहचान जसकरण जोशी, आसनसोल के निवासी के रूप में हुई है, एसडीपीओ आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि इस बड़ी खेप को समस्तीपुर ले जाया जा रहा था,लेकिन पुलिस ने इसे बीच में ही जप्त कर लिया, वहीं पुलिस सरगना की तलाश में जुट गई है!
इस प्रकार मरांची थाना को एक बड़ी सफलता हाथ लगी, और केले की आड़ में शराब तस्करी के खेल का भंडाफोड़ हो गया!



