राज्यपाल के जाते ही छात्र संघ ने विश्वविद्यालय में किया हंगामा!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय!

आरा में उस वक्त माहौल गर्म हो गया, जब बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अता हसनैन के वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय से रवाना होने के तुरंत बाद छात्र-छात्राओं और छात्र संघ के सदस्यों ने कुलपति के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने कुलपति विरोधी नारे लगाए और कुलाधिपति को काला झंडा दिखाने की भी कोशिश की। हालांकि सुरक्षा में तैनात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया।

शुक्रवार को राज्यपाल सह कुलाधिपति अता हसनैन वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय पहुंचे थे, जहां उन्होंने शिक्षक-छात्र संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, लेकिन उनके रवाना होते ही विश्वविद्यालय परिसर का माहौल बदल गया।
छात्र संघ और कई छात्र-छात्राओं ने कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कुलाधिपति के काफिले को काला झंडा दिखाने का प्रयास भी किया। हालांकि पहले से मौजूद पुलिस बल और सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया।
राज्यपाल के दौरे को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में पहले से ही व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इसके बावजूद छात्रों का विरोध जारी रहा और कुछ देर तक परिसर में हंगामे की स्थिति बनी रही। फिलहाल पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Join us on: