सोनी पांडेय रिपोर्ट
कैश भान के गार्ड के बंदूक से चली गोली, राह चलते महिला के कमर में लगी गोली, महिला के पति ने गार्ड संग की हथपाहि, गार्ड ने अपने कैश भान में घायल महिला को लगा अस्पताल, सिटी एसपी ने की पुष्टि कहा महिला का चल रहा इलाज़, कैश वाहन के गार्ड को हिरासत में लेकर चल रही पूछ ताछ
दरभंगा के लहेरियासराय SBI ब्रांच के पास कैश भान के गार्ड की बंदूक से अचानक गोली निकलने से अफरफरी मच गई । गार्ड के बंदूक से निकला गोली राह चलते एक बुजुर्ग महिला के कमर में जा लगी । गोली की आवाज से अचानक वहा भगदड मच गई इसी बीच महिला के चिल्लने के साथ कमर से खून निकलता देख साथ चल रहे पति ने अपना आपा खो दिया और गार्ड के साथ हथपाहि करने लगा लेकिन लोगों के अपनी समझदारी दिखाते हुए गार्ड के साथ महिला को कैश वाहन से ही दरभंगा DMCH अस्पताल भेज दिया गया जहाँ महिला का इलाज़ चल रहा है ।
गोली से घायल महिला की पहचान दरभंगा के फेकला गाव की हशमती खातून के रूप में हुई है जबकि गोली चलाने वाले गार्ड की पहचान कुंदन कुमार के रूप में हुई है ।
दरभंगा के नगर एसपी अशोक कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि घायल महिला का फ़िलहाल DMCH में इलाज़ चल रहा है जबकि कैश भान के गार्ड को तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रहीं है उन्होंने बताया कि कैश भान में लोड करने समय बंदूक को लोड कर रखने का नियम है इसी प्रक्रिया के तहत गार्ड ने कैश डालने समय अपने गन को लोड किया और बंदूक की नाली को जमीन के तरफ नीचे कर जा रहा था तभी अचानक फायर हो गया जिससे गोली सीधे जमीन में टकराया और उसका एक छड़रा महिला को जाकर लग गई है फिलहाल महिला की हालत भी स्थिर बताया जा रहा है ।




