वार्ड सदस्य के घर पर दबंगों का हमला, 3 जख्मी!

SHARE:

:- ऋषिकेश की रिपोर्ट

इमामगंज पंचायत में देर शाम चुनावी रंजिश में नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य के घर पर दबंगों ने चढ़कर पत्थरबाजी और मारपीट किया। जिसमें 3 लोग जख्मी हो गए। घटना के संबंध में जख्मी वृद्ध महिला ने बताया कि रूबी देवी वार्ड सदस्य के पद पर इमामगंज पंचायत के वार्ड सदस्य चुनाव जीत गई हैं रहुई प्रखंड में गुरुवार को शपथ लेने के बाद यह विवाद हुआ है। जख्मी वृद्ध महिला कौशल्या देवी ने बताया कि चुनाव में मिली हार के कारण ही हारे हुए प्रत्याशी के द्वारा नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य घर पर चढ़कर रोड़े बाजी की गई है फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। सभी जख्मी को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है घायलों में कृष्ण यादव कौशल्या देवी और नीतीश कुमार शामिल है।

Join us on:

Leave a Comment