आरा/आशुतोष पाण्डेय!
भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी कथित एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मामले में भरत तिवारी की भाभी और दो प्रत्यक्षदर्शियों ने न्यायिक जांच आयोग के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया है। गवाहों की गवाही के बाद जांच ने नया मोड़ ले लिया है।
भरत तिवारी कथित एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच के दौरान आज भरत तिवारी की भाभी सुमन देवी के साथ-साथ घटना के प्रत्यक्षदर्शी मंटू कमकर और सत्य नारायण चौधरी ने न्यायिक जांच आयोग के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया।
तीनों गवाहों ने आयोग के सामने घटना से जुड़े तथ्यों को रखा। आयोग अब इन बयानों के साथ उपलब्ध अन्य साक्ष्यों और दस्तावेजों का भी परीक्षण करेगा। गवाहों की गवाही के बाद मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
हालांकि, जांच आयोग की ओर से अभी किसी निष्कर्ष या आधिकारिक टिप्पणी की घोषणा नहीं की गई है। मामले की न्यायिक जांच जारी है और आयोग सभी पक्षों के बयान एवं साक्ष्यों के आधार पर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगा।
भरत तिवारी कथित एनकाउंटर मामले में आज की सुनवाई को जांच का महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है। अब सबकी नजर आयोग की आगामी कार्रवाई और अंतिम रिपोर्ट पर टिकी है।



