रिपोर्ट – अमित कुमार!
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पटना स्थित आवास पर लगातार संगठनात्मक बैठकों का दौर जारी है। बैठकों में मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख, उप प्रमुख और बूथ अध्यक्ष स्तर के कार्यकर्ताओं को शामिल कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की जा रही है।
भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष, एनडीए के नेताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन से भाजपा की जीत निश्चित है।
बाइट – नीरज कुमार सिन्हा, प्रत्याशी बांकीपुर विधानसभा, बीजेपी



