मुजफ्फरपुर- मंदिर जा रहे किराना व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी!

बिहार के मुजफ्फरपुर में सुबह सुबह खूनी खेल.. मंदिर जा रहे किराना व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस.. सिवाईपट्टी के डेरा चौक बाजार के पास ताबड़तोड़ फायरिंग,मौके से दो खोखा बरामद.

सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के डेरा चौक बाजार पर किराना दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी है। मंदिर जा रहे किराना व्यवसायी श्याम सुंदर प्रसाद की शनिवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटनास्थल से तीन खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है और सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह अपराधियों ने एक किराना व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। व्यवसायी श्याम सुंदर प्रसाद रोज की तरह मंदिर में पूजा करने जा रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।श्याम कुमार लहुलाहन होकर मौके पर गिरकर छटपटाने लगे।गोली चलने से मौके पर अफ़रा तफरी मच गई।स्थानीय लोगो की मौके पर भीड़ जुट गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।गंभीर रूप से घायल व्यवसायी को SKMCH ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँचकर छानबिन की।पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए हैं और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।घटना के बाद परिजनों के रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Join us on: