नवगछिया- बालू लदा हाइवा पलटा, दो बच्चे व एक महिला समेत 3 की मौके पर ही मौत!

SHARE:

रिपोर्ट – निभाष मोदी!

भागलपुर के नौवगछीया के नारायणपुर में आज तेज रफ्तार से आ रही बालू लदा हाईवा पलट गया ! जिससे मौके पर ही दो बच्चे और एक महिला की मौत हो गई !

स्थानिया लोगों ने बताया कि गाड़ी की स्पीड 60 70 थी।

स्थानिया लोगों ने बताया कि,हाईवा का टायर फट गया जिससे हईवा असंतुलन होकर पलट गया, हाइवा के नीचे दो बच्चे और एक महिला दब गई , और यह घटना घट गई !

सूचना पर पुलिस लेट से पहुंची
आकोषित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने समझा बुझाकर जाम हटाया।

मृतक में राधा कुमारी, (उम्र 4 साल) और अंकुश कुमार ( उम्र 3 साल) दोनों के पिता गुडडू डोम है। वहीं एक अन्य मृतका में इंदू देवी( उम्र 50 साल) पति भिखारी डोम है।
पुलिस मामले को लेकर आगे की करवाई कर रही है।

Join us on: