रिपोर्ट :- संतोष चौहान!
सुपौल :- चोरों ने सुनसान पाकर पांच घरों को निशाना बनाते हुए जिला मुख्यालय से सटे चकला निर्मली के वार्ड संख्या – 6 में एक बिल्डिंग में रहने वाले पांच किराएदारों के घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना में 23 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी होने की बात सामने आई है। एक साथ पांच घरों में चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। मकान के मेन गेट और ग्रिल का ताला तोड़कर उक्त घटना को अंजाम दिया गया है।
बताया जाता है कि मकान मालिक प्रवीण वत्स उर्फ नवीन झा के मकान में चार लोग किराए पर रहते हैं। घटना के समय घर सुनसान था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने चारों किराएदारों के घरों को निशाना बनाया।
चोरी की सबसे बड़ी वारदात पीड़ित विकास कुमार साह के घर में हुई। उनके घर से करीब 1.50 लाख रुपये नगद और लगभग 13 लाख 80 हजार रुपये मूल्य के जेवरात चोरी होने की जानकारी मिली है। चोरी गए आभूषणों में तीन मंगलसूत्र, कान की वाली, चांदी की वाली सहित अन्य जेवरात शामिल हैं। सदर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की । कांड अंकित कर मामले की जांच में जुट गई है।
घटना में उषा कुमारी पति आजाद, अंजली कुमारी , नैना कुमारी और कलानन्द मंडल के घर को शिकार बनाया। चोरों ने चारों घरों में रखे सामान और नकदी की तलाशी ली तथा कीमती सामान लेकर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ितों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ चोरों की पहचान में जुटी है।
एक ही मकान में चार फ्लेट और एक अन्य घरों को निशाना बनाए जाने से स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पीड़ितों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरी की घटना का उद्भेदन कर सामान बरामद करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।



