बेतिया – मझौलिया रेल खंड का किया गया सीआरएस निरीक्षण!

SHARE:

रिपोर्ट – अरविंद कुमार!

समस्तीपुर: गुरू प्रकाश, संरक्षा आयुक्त (रेलवे),पूर्वी परिमंडल, कोलकाता द्वारा नवनिर्मित 9.848 किमी लंबे बेतिया- मझौलिया रेलखंड का आज दिनांक 03.07.2026 को बेतिया से मझौलिया तक मोटर ट्रॉली द्वारा निरीक्षण किया गया।

पूर्व मध्य रेल की दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत आज 9.848 किलोमीटर लंबे बेतिया से मझौलिया रेलखंड का दोहरीकरण के पश्चात सीआरएस द्वारा निरीक्षण किया गया।

इस दौरान उन्होंने इस रेल खंड के सभी पुल, पुलियों, पॉइंट्स, सिग्नलिंग, पैनल रूम तथा समपार फाटकों का भी गहन निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिये।

मोटर ट्रॉली निरीक्षण के उपरांत रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा बेतिया से मझौलिया स्टेशनों के मध्य विशेष ट्रेन द्वारा 120 किमी की गति से सफलतापूर्वक स्पीड ट्रायल भी किया गया ।
स्पीड ट्रायल के दौरान रेल लाइन की संरक्षा एवं परिचालन संबंधी विभिन्न मानकों का परीक्षण किया गया।

इस अवसर पर समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री ज्योति प्रकाश मिश्रा एवं निर्माण विभाग तथा समस्तीपुर मंडल के अधिकारीगण उपस्थित थे ।

Join us on: