रिपोर्ट -चंद्रशेखर!
बांका–सड़क दुर्घटना में ट्रक से दबकर एक पांच वर्षीय बच्चे सहित तीन मवेशी की मौत से आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल काटा।घटना बौंसी थाना क्षेत्र के भंडारीचक की है।मृतक की पहचान भंडारीचक के कैलाश यादव का पुत्र हैप्पी कुमार के रूप में हुई है।घटना के बारे में बताया जा रहा है कि खाद लदे ट्रक के सड़क पर पलटने के दौरान हैप्पी कुमार सहित तीन मवेशी के चपेट में आने से मौत हो गयी।घटना की जानकारी होते ही परिजन सहित स्थानीय लोग सड़क पर बच्चे का शव रखकर सड़क जाम कर दिया।भगलपुर-दुमका मुख्य मार्ग जिले का सर्वाधिक व्यस्ततम मार्ग होने के चलते कुछ समय में भारी जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी।स्थिति की गंभीरता देखते हुए बौंसी एसडीपीओ के नेतृत्व में बौंसी सहित कई थाने की पुलिस घटनास्थल पहुँचकर लोगों को समझाने का प्रयास कर ही रही थी कि लोग आक्रोशित होकर पुलिस के विरुद्घ नारेबाजी करने लगे।मामला बढ़ते-बढ़ते पत्थर बाजी तक हो गयी जिसमें पंजवारा थाना ध्यक्ष चंदन कुमार,बंधुवा कुरावा के एसआई दिलीप यादव सहित पांच पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।सभी जख्मी पुलिस कर्मी को उपचार के लिये बौंसी रेफ़रल अस्पताल लाया गया जहाँ सभी की स्थिति ठीक है।फिलहाल पुलिस लोगों के आक्रोश को कम करते हुए सड़क से जाम हटवाने की कोशिश में जुटी हुई है।




