भागलपुर- रेल ट्रैक पार करते हुये ट्रेन की चपेट में आने से 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत, चौथा गंभीर रुप से जख़्मी!

SHARE:

रिपोर्ट – निभाष मोदी!

एंकर- भागलपुर जिले के शिवनानपुर और लक्ष्मीपुर हॉल्ट के बीच रेलवे ट्रैक पर चल कर काम करने जा रहे हैं 3 मजदूरों की मालगाड़ी के चपेट में आने से मौत हो गई ! जबकी एक की स्थिति गंभीर है।

गंभीर मजदूर का इलाज भागलपुर में चल रहा है।

मामले को लेकर के रेल अधिकारी सूत्रों ने बताय कि, यह मजदूर रेल ट्रेक पर ही काम करते हैं। यह लोग काम करने के लिए जा रहे थें कि, पीछे से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन मजदूर की मौत हो गई ! जबकी एक की हालात गंभीर है ।

इस संबंध में पूछे जाने पर का कहलगांव आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि इन लोग को कार्य स्थल छोड़ने के लिए गाड़ी भी जाती है। ये लोग अन्य सोसॅ से भी जाते हैं। उन्होंने बताया की यह सभी ठीकेदार के अंदर काम करते हैं। इन लोगों का काम ट्रेक पर ही होता है और वंही यह मजदूर काम करने जा रहे थें।

हालांकि चुक कंहाँ हुई है । यह जांच का विषय है इसके जांच के लिए ऊपर अधिकारी सक्रिय हो गए हैं।

निश्चित रूप से इस तरह की घटना कहीं ना कहीं रेलवे की लापरवाही बताई जा रही है।

मृतक मजदूर तीन पहाड़ के रहने वाले बताये जा रहे है ।

तीनों का नाम राम प्रसाद, रामु और रंगदा है। जबकी घायल मजदूर का नाम हांसदा है।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया ह ।

Join us on: