जमीनी आग के आगोश में आया गोकुल पार्क।

SHARE:

:- विकास कुमार – धनबाद।

धनबाद ।…..

बीसीसीएल के लोदना क्षेत्र अंतर्गत नोट तीसरा गोकुल पार्क आग का दरिया बनते जा रहा है वर्ष 2014 में लोदना क्षेत्र की ओर से 22 हेक्टर जमीन में करीब 12 करोड़ की लागत से इको रेस्टोरेशन पार्क बनाया गया पाक को ओबी नुमा पहाड़ पर आसपास के परियोजना का ओबी भराई कर जमीन समतल करने के बाद करीब 30,000 पौधे लगाए गए पार्क में रोजाना 40 विशेषण कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद विश्व जल प्रबंधन ने पाक का प्रारूप तैयार किया पार्क के पास एक मंदिर भी बनवाया गया है ।

गोकुल पार्क में केंद्रीय कोयला मंत्री पीयूष गोयल कोल इंडिया चेयरमैन राजीव अग्रवाल केंद्रीय सचिव राज्य सचिव सीएमडी डीपी डीटी डीसी एसएसपी समेत कई आला अधिकारी गोकुल पार्क का निरीक्षण कार पार्क की हरियाली देखने पहुंचे कुछ दिनों तक आसपास के सैलानी भी पाक का आनंद उठाने के लिए पहुंचते थे पार्क के ऊपर से कोयला उत्खनन करते हुए नोट तीसरा परियोजना को भी देखा जा सकता था लेकिन लोदना क्षेत्र के अधिकारियों की लापरवाही वह गलत रणनीति के कारण वर्तमान समय में करोड़ों खर्च किए गए गोकुल पार्क की हरियाली समाप्त होने लगी है ।

वही नए वर्ष में सैलानी भी अब आना पसंद नहीं करते हैं क्योंकि गोकुल पार्क आने जाने वाले रास्ते में भूमिगत आग के कारण धुआं निकलते रहता है जिससे लोगों के सेहत व जान पर खतरा हो गया है बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से पार्क जाने वाले रास्ते का गेट पर ताला भी लगा दिया गया है बीसीसीएल द्वारा करोड़ों रुपए खर्च कर बनाए गए इको रेस्टोरेशन गोकुल पार्क वर्तमान समय में आग का दरिया बनते जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment