विकास कुमार – धनबाद
धनबाद ।…….
झरिया नगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक वर्णवाल के नेतृत्व में झरिया धर्मशाला रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की
137वा स्थापना दिवस मनाया गया।सर्वप्रथम सभी कांग्रेस जनों ने अपने महापुरुषों के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित किया। और उनके बलिदानों को देश के प्रति अपनी जीवन के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। उपस्थित नगर अध्यक्ष अशोक वर्णवाल ने कहा कि ये सौभग्य की बात है कि 136 वर्ष पूरे कर 137 वें वर्ष में प्रवेश कर गए हैं। कांग्रेस पार्टी का 136 वर्षों का स्वर्णिम इतिहास रहा है। देश की आज़ादी से लेकर देश के निर्माण में कॉग्रेस पार्टी अहम योगदान रहा है। जितने भी महपुरूष रहे है। उन्होंने हमे जो संदेश दिया उसका अनुसरण कर के ही हम एक मजबूत और गौरवशाली भारत की कल्पना कर सकते है।आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से झरिया नगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक वर्णवाल, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रीतम रवानी, प्रमोद सिंह चंद्रवंशी, रामजी सिंह, भोला नाथ सिंह, मनोहर रजवार महेश शर्मा, रामकांत यादव, रत्नेश यादव, बीरेंद्र बहादुर सिंह, रवि सिंह, राकेश मिश्रा, निसार अहमद, राजेन्द्र साव, अशोक चंद्रवंशी, अर्जुन विश्वकर्मा, मणिभूषण तिवारी, दीपक शर्मा राजेश सिंह जी उपस्थित थे।




