बाढ़- रेलवे स्टेशन पर युवक की जमकर पिटाई , पुलिस ने किया बचाव!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!


बाढ़। बाढ़ रेलवे स्टेशन परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट करते हुए देखा जा रहा है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकती है।
मामले को लेकर रेल थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मारपीट का शिकार व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उनके अनुसार कुछ लोगों ने उस पर चोरी का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर दी थी।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंची और मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को भीड़ के चंगुल से सुरक्षित निकालकर उसकी जान बचाई। पुलिस ने स्थिति को तत्काल नियंत्रित कर लिया और आगे की आवश्यक कार्रवाई की गई।
पुलिस ने लोगों से कानून को अपने हाथ में नहीं लेने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि विधिसम्मत कार्रवाई की जा सके।

Join us on: