भागलपुर- सुल्तानगंज में गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में किशोर लापता, खोज बीन जारी!

SHARE:

रिपोर्ट – निभाष मोदी!

भागलपुर :- सुलतानगंज के नामामि गंगे घाट पर गंगा स्नान करने के दौरान एक 13 वर्षीय बालक का अचानक पैर फिसलने से खाई मे गिर गया !

बालक के खाई मे जाते ही वह लापता हो गया !

इस दौरान परिजन चिखते चिल्लाते रहें, कोई बचाव को आगे नही आया ।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सीओ,थानाध्यक्ष, एसडीआरएफ टीम को दी।

गंगा मे लापता होने वाले बालक की पहचान रमन कुमार, अब्जूगंज, गंगापुर अठगामा गांव के रहने वाले के रूप मे हुई है।

बालक के परिजनों ने बताया कि, घाट काफी खतरनाक है।हमलोगों को खाई का अंदाजा ही नहीं था। पानी मे उतरते ही पैर के नीचे से मिट्टी सडक गया !जिसके बाद बालक गंगा मे लापता हो गया ह !

इस घटना से परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल देखा जा रहा है।

पुलिस पुरे घटना को लेकर घटना की छान-बीन में जुट गई है।

Join us on: