क़ानून व्यवस्था की स्थिति बेहद गंभीर, गृहयुद्ध की ओर बढ़ रहा बिहार- पप्पू यादव

SHARE:

रिपोर्ट- मिथुन कुमार!

हत्याकांड पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दे दी खुली चेतावनी

कानून-व्यवस्था पर सवाल, पप्पू यादव बोले- बिहार गृहयुद्ध की ओर बढ़ रहा है

नालंदा जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सियासत तेज हो गई है। जहाँगीरपुर गांव निवासी चिंटू यादव की मौत के मामले में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने राज्य सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

बताया जा रहा है कि 21 जून को चिंटू यादव के साथ मारपीट हुई थी। गंभीर हालत में उन्हें 22 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 23 जून की सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पप्पू यादव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

पप्पू यादव ने कहा कि नालंदा में हत्या, बलात्कार और अन्य अपराध लगातार बढ़ रहे हैं तथा कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों के खिलाफ समय पर कार्रवाई नहीं हो रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि अपराधियों की कोई जाति नहीं होती और कानून सभी पर समान रूप से लागू होना चाहिए।

सांसद ने मांग की कि मामले में हत्या की धारा के तहत कठोर कार्रवाई करते हुए स्पीडी ट्रायल कराया जाए, दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो न्याय की लड़ाई को और तेज किया जाएगा।

फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच जारी है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि प्रशासन इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करता है।

बाइट:- पप्पू यादव,पूर्णिया सांसद

Join us on:

और पढ़ें