रिपोर्ट – अमित कुमार!
पटना से बड़ी खबर
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह बघेल का बड़ा बयान: राम मंदिर, पीएम मोदी और विपक्ष पर तीखा हमला
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह बघेल ने पटना में भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। वे महाराणा प्रताप की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने पटना आए हैं। राम मंदिर से जुड़े कथित चोरी के मामले पर समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव के बयान का समर्थन करते हुए बघेल ने इसे “संपत्ति राय एंड कंपनी जैसी बड़ी चीटिंग” बताया। उन्होंने भाजपा, विश्व हिंदू परिषद और संघ से जुड़े लोगों पर आरोप लगाया कि मंदिर को जानबूझकर लूटा गया है।
गाजा में हो रहे कथित नरसंहार पर प्रधानमंत्री की चुप्पी को लेकर सोनिया गांधी के सवालों का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले में “सबकी मिलीभगत” नजर आती है और सभी लोग एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। राहुल गांधी के विपक्ष के नेता के रूप में दो साल पूरे होने पर बघेल ने कहा कि राहुल को जनता के मुद्दों के लिए लगातार लड़ते रहना चाहिए और वे ऐसा कर भी रहे हैं। बघेल के इन बयानों के बाद बिहार की सियासी हलचल बढ़ गई है।



