युवक के साथ साइबर फ़्रॉड का दावा, 50 लाख का मिला नोटिस,गुस्से में टावर पर चढ़ा,आश्वासन और मशक्क्त से उतरा!

SHARE:

:- ब्यूरो रिपोर्ट!

छपरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है…
50 लाख रुपये के साइबर फ्रॉड के नोटिस से परेशान एक युवक बिजली के टावर पर चढ़ गया। युवक करीब पांच घंटे तक टावर पर बैठा रहा, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास शुरू किया। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि उसकी बात सुनी जाएगी और पूरे मामले की जांच की जाएगी। काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित टावर से नीचे उतार लिया गया।

बताया जा रहा है कि युवक के बैंक खाते में करीब 50 लाख रुपये का लेन-देन हुआ था। इसी मामले को लेकर उसे साइबर फ्रॉड से संबंधित नोटिस मिला था। युवक खुद को इस मामले में पीड़ित बता रहा है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
Byte -स्थानीय

Join us on: