वैशाली- ई रिक्शा पर राशन लेकर बुजुर्गो के घर घर पहुँच रहीं जिलाधिकारी वर्षा सिंह!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!

बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर प्रखंड में इन दिनों एक अनोखा और मानवीय दृश्य देखने को मिल रहा है। जिला प्रशासन की नई पहल के तहत 80 वर्ष से अधिक उम्र के राशन कार्डधारी बुजुर्गों को अब PDS दुकान तक नहीं जाना पड़ रहा है, बल्कि खुद जिलाधिकारी वर्षा सिंह उनके घर पहुंचकर अनाज भरा बैग अपने हाथों से दे रही हैं।

फिलहाल यह व्यवस्था जुलाई माह से हाजीपुर सदर प्रखंड में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू की गई है। इसी कड़ी में आज उमस भरी गर्मी के बीच डीएम वर्षा सिंह टोटो रिक्शा पर अनाज का बोरा लोड कर गांव पहुंचीं।
जब डीएम ने 80 वर्षीय बुजुर्ग को अपने हाथों से मुफ्त अनाज दिया तो उनकी आंखें भर आईं। बुजुर्ग ने डीएम को आशीर्वादों की झड़ी लगा दी और कहा – “बेटी, यह पहली बार हुआ है कि सरकार खुद चलकर हमारे दरवाजे तक आई है।”
इस पहल से बुजुर्गों को राशन के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है और उनके चेहरे पर सुकून लौट आया है।
वाइट—डीएम

Join us on: