एस एस बी वीरपुर द्वारा भारत – नेपाल सीमा पर 246.9 लीटर नेपाली शराब बरामद!

SHARE:

रिपोर्ट:- संतोष चौहान

सुपौल :- भारत – नेपाल सीमा पर अवस्थित 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, वीरपुर के द्वारा रविवार को सीमा चौकी शिमरीघाट विशेष नाका ड्यूटी के दौरान एस एस बी के जवानों ने सीमा स्तंभ संख्या-221, स्पर-2295 के निकट, भारतीय प्रभाग की विशेष नाका ड्यूटी के दौरान कुछ संदिग्ध व्यक्ति को कुछ बोरी में साइकिल पर समान लेकर आते हुए देखा, जैसे ही तस्करों ने सुरक्षा बल को दूर से आते देख बोरी छोड़ कर भाग निकले, बोरी खोलकर चेक किया गया तो जिसमें कुल 246.9 लीटर नेपाली शराब पाया गया तथा एक साइकिल भी बरामद की गई।
जब्त किए गए नेपाली शराब एवं साइकिल को आवश्यक कानूनी औपचारिकताएँ पूर्ण करने के उपरांत थाना भपटियाही को अग्रिम कार्रवाई हेतु सुपुर्द किया गया।
इस कार्रवाई के दौरान मुख्य आरक्षी सामान्य किशण के साथ अन्य बलकर्मी उपस्थित थे। यह जानकारी साझा करते हुए एस एस बी 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि 45वीं वाहिनी वीरपुर भारत – नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधि को रोकने हेतु निरंतर प्रयासरत है। इस तरह की कार्रवाई सीमा पर निरंतर आगे भी चलता रहेगा।

Join us on: