भूषण तिवारी एनकाउंटर में पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तीनों पिस्टल जब्त कर FSL जाँच के लिये भेजा!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय!

ब्रेकिंग….भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच में बड़ा कदम उठाया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तीनों पिस्टल जब्त कर उन्हें फोरेंसिक जांच के लिए एफएसएल पटना भेज दिया है।

शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून को हुए एनकाउंटर मामले में कोर्ट की अनुमति के बाद तत्कालीन थानाध्यक्ष की सरकारी पिस्टल, एसटीएफ के एक जवान की सरकारी पिस्टल और एक आरोपित की पिस्टल को जब्त किया गया है। साथ ही घटनास्थल से बरामद खोखे और अन्य साक्ष्य भी एफएसएल भेजे गए हैं। बैलिस्टिक जांच के जरिए यह पता लगाया जाएगा कि बरामद खोखे और गोलियां किस हथियार से चलाई गई थीं। जांच रिपोर्ट से मामले के कई अहम पहलुओं पर स्पष्टता आने की उम्मीद है।

Join us on: