अनंत सिंह के क्षेत्र से कौमी एकता का संदेश, सैकड़ों वर्षों से हिंदू उठाते हैं ताजिया!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बाहुबली अनंत सिंह के मोकामा विधानसभा क्षेत्र का दरबे गांव हिंदू मुस्लिम एकता की सच्ची मिसाल पेश करता है। दरबे गांव में सैकड़ों वर्षों से मुस्लिम समाज के चार पांच घर हैं। इस गांव में सैकड़ों वर्षों से हिंदू समाज के लोग मोहर्रम के मातमी जुलूस में कर्बला स्थल पर जमा होकर ताजिया उठाते हैं। कर्बला स्थल के एक तरफ मां दुर्गा का प्राचीन मंदिर है, तो दूसरी तरफ कब्रिस्तान। गांव में ताजिया बनाने के लिए सभी ग्रामीण बढ़ चढ़कर चंदा देते हैं। इसके बाद दुर्गा मंदिर के सामने सभी ग्रामीण मिलकर विशाल ताजिया बनाते हैं। फिर गांव के सभी लोग जुटकर ताजिया को कंधों पर उठाकर कर्बला मैदान के चारों तरफ घुमाते हैं। इस दौरान पूरा गांव कर्बला स्थल पर जमा हो जाता है। यहां सैकड़ों वर्षों से ताजिया निकालने की परंपरा सौहार्दपूर्ण माहौल में निभाई जा रही है। मोहम्मद रकीब बताते हैं कि गांव में आज तक कभी ताजिया उठाने को लेकर कोई विवाद नहीं हुआ है। यहां हिंदुओं या मुस्लिमों का कोई भी त्यौहार सभी एक साथ मिलजुलकर मनाते हैं। यह गांव देश में सांप्रदायिक सद्भाव की अनूठी मिसाल पेश करता है।

बाइट – स्थानीय ग्रामीण

Join us on: