बाढ़- भीषण गर्मी से फूटा आक्रोश, 2 सौ के वी ट्रांसफार्मर के लिये विजली विभाग के कार्यालय का घेराव कर हँगामा!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बाढ थाना क्षेत्र के बुढनीचक गांव के सैकडो महिलाओ और पुरुषों ने बिजली कार्यालय का घेराव किया और अधिकारियों से 200 केवी ट्रांसफार्मर की मांग की। ग्रामीण ऋषि कुमार का कहना है कि हमारे गांव में 63 केबी का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था, जो कई वर्षों तक चला। अब गांव की आबादी काफी बढ़ गई है। विभाग में शिकायत करने पर 100 केबी का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। जो बराबर जल जाता है, अभी तक आठ ट्रांसफार्मर भेजा गया, दो दिन से तीन दिन में वह ट्रांसफार्मर जल जाता है। इतनी भीषण गर्मी है ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सभी ग्रामीण ने 200 केबी ट्रांसफार्मर की मांग की है ताकि जनसंख्या के अनुसार लोड दिया जा सके। इसके लिए एक माह पूर्व बिजली कार्यालय में आवेदन दिया गया था। लेकिन अभी तक 200 केवी का ट्रांसफार्मर गांव में नहीं लगा है। अधिकारी द्वारा आश्वासन दिया जाता है कि जल्द ही ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा लेकिन एक महीना बीतने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया। परेशान होकर सभी ग्रामीणों ने बिजली कार्यालय का घेराव किया है ताकि अधिकारी इस पर जल्द से जल्द संज्ञान ले और उनकी समस्या दूर करें।
ग्रामीणों के घेराव के वाबजूद जेई और विद्युत एसडीओ बाहर नही आए।
वहीं इस मामले को लेकर एसडीओ को फोन किया लेकिन उसने जवाब नही दिया।

बाइट – ग्रामीण

Join us on: