सीतामढ़ी- युवक की गोली मारकर हत्या की, तालाब के पास से शव बरामद!

SHARE:

रिपोर्ट – शाहिद रजा!

(सीतामढ़ी) जिले के
सुरसंड थाना क्षेत्र के जवाही गांव में मंगलवार तड़के अपराधियों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए एक 32 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।
ग्रामीणों ने देखा शव, पुलिस जांच में जुटी
सुबह-सवेरे जवाही गांव स्थित अनहरी पोखर के पास ग्रामीणों ने एक युवक का खून से लथपथ शव देखा। घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना सुरसंड थानाध्यक्ष लाल किशोर गुप्ता को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और छानबीन में जुट गई।
शराब मामले में जेल जा चुका था मृतक
पुलिस जांच के अनुसार, मृतक की पहचान बाजपट्टी थाना क्षेत्र के शिवाय पट्टी गांव निवासी हजारी मंडल के 32 वर्षीय पुत्र के रूप में हुई है। शुरुआती छानबीन में सामने आया है कि मृतक आपराधिक पृष्ठभूमि का था और पूर्व में शराब से जुड़े मामले में जेल भी जा चुका था। पुलिस हत्या के कारणों और अपराधियों की धरपकड़ के लिए तकनीकी साक्ष्यों व स्थानीय इनपुट के आधार पर छापेमारी कर रही है।

Join us on: