5 साल के प्रेम के बाद बेगूसराय के युवक ने किन्नर से रचाई शादी!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

बेगूसराय में अजब प्रेम की एक ऐसी गजब कहानी जो अब लोगों के जुबान पर चर्चा का विषय बन गया है । कहा जाता है कि पति-पत्नी के रिश्ते की मंजूरी भगवान के घर से ही बनकर आती है । लेकिन कुछ रिश्ते ऐसे भी होते हैं जो प्रकृति के नियम ही बदल देता है और उसे इंसान खुद ही तय करते हैं । बेगूसराय में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक युवक को एक किन्नर लड़की से प्यार हो जाता है और समाज एवं परिवार की सहमति के बगैर 5 वर्ष पूर्व ही दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। लंबे समय बाद अब परिवार ने भी इस शादी को मंजूरी दे दी और पुनः एक धूमधाम से पूरे हिंदू रीति रिवाज के साथ दोनों ने शादी रचाई जो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब हर लोगों की जुबान पर है।
  दरअसल यह पूरी कहानी बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के संजात एवं मंझौल थाना क्षेत्र के मंझौल से जुड़ा है बताया जाता है । भगवानपुर थाना क्षेत्र के संजात निवासी विकास ठाकुर जो एक सरकारी विद्यालय के आदेश पाल का पुत्र है वह नाटक मंडली में काम करता था और एक कार्यक्रम के दौरान जब वह मंझौल गया तो भीड़ में उसने एक किन्नर लड़की को देखा और देखते ही सुशीला पर उसका दिल आ गया। धीरे-धीरे विकास ने सुशीला से संपर्क किया और दोनों में मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान हुआ। तत्पश्चात लंबे समय तक दोनों मोबाइल से बातें करते रहे और इसी बीच दिल के किसी कोने से प्यार भी परवान चढ़ता रहा । बाद में 5 वर्ष पूर्व दोनों ने शादी की इच्छा जाहिर की लेकिन परिवार ने इस शादी में सहमति नहीं जताई। तब जाकर कुछ रिश्तेदारों की सलाह पर दोनों ने कोर्ट मैरिज कर लिया और अब एक बार पुनः जब परिवार ने सहमति दी तब पुनः दोनों की धूमधाम से हिंदू रीति रिवाज से शादी कराई गई । अब दोनों इस शादी से काफी खुश हैं एवं एक दूसरे के प्यार को पाकड़ दंपति ने सोशल मीडिया पर भी अपनी खुशी जाहिर की है। लेकिन अब एक अरचन सामने आ रही है कि विकास ठाकुर अपने खानदान का इकलौता चिराग है । ऐसे में विकास ठाकुर के माता-पिता को यह चिंता सताए जा रही है कि आखिर उनके घर का वंश परम्परा आखिर अब कैसे बढ़ेगा?

Join us on: