बेगूसराय- बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के दौरान दो युवक की डूबकर मौत, परिजनों में मातम!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!


बेगूसराय में बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के दौरान दो युवक की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई है। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। काफी मशक्कत के बाद दोनों युवक का शव पुलिस ने गंडक नदी के पानी से बरामद किया है।वहीं इस घटना के बाद घटनास्थल पर काफी लोगों की भीड़ लग गई। घटना नीमा चांदपुरा थाना के वनद्वार पत्थर बूढ़ी गंडक नदी घाट की है। आपको बताते चले कि स्नान करने के दौरान दोनों युवक गहरे पानी में चले गए। जिसे दोनों युवक डूब गया।
मृतकों की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र स्थित गौड़ा गांव के रहने वाले दिलीप रजक के पुत्र दीपक कुमार और नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र स्थित वनद्वार गांव के रहने वाले मो. शौकत के पुत्र शमशाद के रूप में हुई है।
दोनों अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ स्नान करने बूढ़ी गंडक नदी घाट गए थे। इसी दौरान नहाते-नहाते दीपक और शमशाद गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनके साथ मौजूद तीन अन्य बच्चे किसी तरह तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे। बाहर निकलते ही तीनों बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने काफी देर तक पानी में उतरकर दोनों बच्चों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद घटना की सूचना पर नीमा चंदपुरा थाना पुलिस को दी गई। इस दौरान दोनों के परिजनों ने बताया कि स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां चल रही है। इसी छुट्टी का समय बिताने दीपक अपने ननिहाल वनद्वार आया हुआ था। ननिहाल में घर पास होने के कारण उसकी दोस्ती स्थानीय युवक शमशाद से हो गई थी। दोनों दोस्त बूढ़ी गंडक नदी के पत्थर घाट पर स्नान करने गए थे, लेकिन पानी की गहराई का अंदाजा न होने के कारण दोनों गहरे पानी में समा गए। परिजनों का आरोप है कि नदी में दोनों युवक को डूबता देख जब घाट पर शोर मचा, तो भारी संख्या में स्थानीय लोग और परिजन वहां जुटे। परिजनों ने तुरंत स्थानीय पुलिस और SDRF (स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) को घटना की जानकारी दी। आपातकालीन स्थिति होने के बावजूद सूचना मिलने के बाद भी SDRF की टीम मौके पर नहीं पहुंची। सरकारी मदद नहीं मिलने पर बेबस परिजनों ने खुद के स्तर पर प्रयास शुरू किए। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवक के शवों को पानी से बाहर निकाला जा सका। इस घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजनों के अनुसार शव बाहर निकलने के बाद पुलिस को केवल कागजी प्रक्रिया पूरी करने में 12 घंटे का समय लग गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है
बाइट – नरेश कुमार
बाइट – टुनटुन रजक

Join us on: