रेप केस के फरार आरोपी के घर महिला थाना पुलिस ने ढोल बाजे के साथ चिपकाया इश्तेहार!

SHARE:

रिपोर्ट – आशुतोष पांडेय!


आरा शहर में रेप केस के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी शाहिद रिज़वान समेत अन्य अभियुक्तों के घर महिला थाना पुलिस न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चिपकाने पहुंची। इश्तेहार चिपकाने के दौरान पुलिस ने बाकायदा ढंका भी बजवाया, जिसकी आवाज सुनकर मोहल्ले में लोगों की भीड़ जुट गई। करीब डेढ़ घंटे तक यह कार्रवाई चर्चा का विषय बनी रही।
सबसे दिलचस्प नज़ारा तब दिखा जब लौटने से पहले पुलिस ने साक्ष्य और प्रूफ के तौर पर मोहल्ले के एक निवासी से अंगूठा लगवाया। अब इलाके में लोग चुटकी ले रहे हैं कि “आरोपी भले फरार हो, लेकिन पुलिस इस बार कागज, ढंका और अंगूठा—तीनों का पूरा हिसाब लेकर लौटी है!”
कुल मिलाकर, मोहल्ले में आज का सबसे बड़ा संदेश यही रहा—
“इश्तेहार भी चिपका, ढंका भी बजा, और सबूत पर अंगूठा भी लगा!”

Join us on: