बेगूसराय – सिमरिया गंगा नदी में स्नान के दौरान दो सहोदर भाई समेत तीन लोग डूबे!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

सिमरियाधाम में गंगानदी में बुधवार को गंगा स्नान करने के लिए आए दो सहोदर भाई समेत तीन युवक की डूबने का मामला प्रकाश में आया है। गंगा स्नान के दौरान डूबे युवक बरौनी थाना के बीहट निवासी उमाशंकर साव के 22 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार व इसके भाई 20 वर्षीय अमन कुमार शामिल है। वही विशाल के ममेरे भाई मुंगेर जिला के काशिम बाजार निवासी रवि कुमार भारती उर्फ सुबोध के 14 वर्षीय पुत्र मयंक कुमार है। इधर घटना के बाद एसडीआरएफ व गोताखोर टीम के सदस्य रबर वोट की सहायता से शव को गंगानदी में ढूंढने रहे हैं। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त तीनों युवक को डूबते किसी लोगों ने नहीं देखा है, लेकिन गंगानदी तट से उसका एक बाइक तीनो भाई का कपड़ा, चप्पल, मोबाइल, हेलमेट व बाइक का चाभी मिलने से उक्त तीनों भाई को डूबने की आशंका जता परिजनों ने चकिया थाना की पुलिस से शव को ढूंढने की गुहार लगाई। हालांकि खबर लिखे जाने तक तीनो में से किसी का शव बरामद नहीं हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रहे हैं। चकिया थाना एसआई अभय कुमार तिवारी ने बताया कि घटना के बाद उनके परिजनों के आग्रह पर एसडीआरएफ व गोताखोर की सहायता से शव ढूंढा जा रहा है।

Join us on: