नालंदा- डिग्री कॉलेज मामले ने पकड़ा तूल, सड़क जाम,पुलिस पर पथराव!

SHARE:

रिपोर्ट – मिथुन कुमार!

नालंदा के नगरनौसा में डिग्री कॉलेज को प्रखंड मुख्यालय में संचालित करने की मांग को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन गुरुवार को हिंसक हो गया। सड़क जाम के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी।एनएच-431ए स्थित टेंपो स्टैंड के पास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। वहीं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगरनौसा बाजार, चौक-चौराहों और वडिहा रोड पर पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है और पुलिस उपद्रवियों की पहचान में जुटी है।

Join us on: